Annora Petrova Story in Hindi

विकिपीडिया पर जो भी लिखा होता सच हो जाता था फिर उसकी मौत की कहानी भी सच हो गई।


यह सबसे बडी मिस्ट्री कहानी है अमेरिका के औरिगन राज्य के पोर्टलैंड शहर की एक लडकी की जिसका नाम है Annora Petrova
Annora Petrova का जन्म 5 मई 1991 को पोर्टलैंड शहर में हुआ था। पोर्टलैंड शहर में बर्फ बहुत ज्यादा मात्रा मे पड़ती है जिस कारण वहां पर बहुत ठंड रहती है। आमतौर पर वहां के बच्चों का पसंदीदा खेल आइस स्केटिंग होता है क्योंकि वहां बर्फ अधिक पड़ने के कारण यह खेल वहां पर आसानी से खेला जा सकता है।

बाकी बच्चों की तरह Annora Petrova का भी बचपन से ही पसंदीदा खेल आइस स्केटिंग ही था। प्यार से उसे उसके दोस्त और परिवार के सदस्य हैं एनी बुलाते थे। बहुत छोटी सी उम्र में ही उसने आइस स्केटिंग शुरू कर दी और स्कूल लेवल और अन्य स्तर पर कंपटीशन में हिस्सा लेती और आसानी से जीत जाती। धीरे धीरे खेल को लेकर के उसका शौक, जुनून में बदल गया। आइस स्केटिंग के प्रति उसके बढ़ते जुनून और लगन को देखते हुए उसके पिता ने उसके लिए एक कोच भी रख दिया। 13 साल की उम्र पूरी होने तक वह काफी ट्रफियां अपने नाम कर चुकी थी और इस खेल में महारथ हासिल कर चुकी थी।

अनोवा पैट्रोवा आइस स्केटिंग के खेल में इतनी कम उम्र में इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने की वजह से पोर्टलैंड में सुर्ख़ियों में छा गई। उसकी काबिलियत को देखते हुए उसके चाहने वालों को भी लगने लगा था कि शायद वह आने वाले दिनों में यूएस का ओलंपिक में प्रतिनिधित्व करेगी और ओलंपिक में भी स्वर्ण पदक जीतेगी। 13 साल की उम्र तक सब कुछ ठीक था, पढ़ाई लिखाई और आइस स्केटिंग दोनों साथ साथ चल रहे थे। नाम, दौलत-शौहरत इतनी छोटी सी उम्र में सब कुछ मिल रहा था। 13 साल के बाद अनोवा पैट्रोवा कि जिंदगी में एक नया मोड़ आता है। पोर्टलैंड में आइस स्केटिंग का क्रिस्टल क्लासिक चैंपियनशिप के नाम से एक कंपटीशन था जो कि पोर्टलैंड में काफी फेमस था। जिसमें Annora Petrova भी हिस्सा ले रही थी और उसे जीतने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही थी। चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वह क्वालीफाई कर चुकी थी और अब उसकी नजर ट्रॉफी पर थी। यहीं से उसकी जिंदगी में एक चौकाने वाला बदलाव आता है। उसके मन में ख्याल आता है क्यों ना आज इंटरनेट पर अपने बारे में सर्च किया जाए। इसी क्रम में कंपटीशन से पहले वह अपने बारे में इंटरनेट पर सर्च कर रही थी। वह जानना चाहती थी कि इंटरनेट पर उसके बारे में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध है। वह इंटरनेट पर मौजूद अपने विकिपीडिया पेज को पढना शुरू करती है जिस पर उसके जन्म से लेकर के माता-पिता तक के बारे जानकारी उपलब्ध थी। यह देखकर के वह काफी रोमांचित होती है।         Annora petrova photos                                             प्रचार के लिए था सूट: दिल्ली हाईकोर्ट ने 5जी रोलआउट के खिलाफ जूही चावला की याचिका खारिज की, 20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया                                    

आगे पढते हुए वह अचीवर पेज पर जाती है तो उसे यह देख कर के बहुत हैरानी होती है कि उसके नाम के आगे लिखा था क्रिस्टल क्लासिक चैंपियन। जबकि अभी यह चैंपियनशिप शुरू भी नहीं हुई थी। यह पढ़ कर के वह पूरी तरह से हैरान रह जाती है कि चैंपियनशिप कल होने वाली है और उसकी जीत की घोषणा विकिपीडिया ने 1 दिन पहले ही अपने पेज पर कर दी। उसके मन में यह भी ख्याल आता है कि हो सकता है कि उसके पिता ने उसको खुश करने के लिए यह पेज बनाया हो या फिर उसमें कुछ एडिट करके नाम के आगे चैंपियन लिख दिया हो। जिसके बाद वह अपने पिता से इस बारे में पूछती है तो उसके पिता कहते हैं कि मुझे ऐसे किसी भी पेज के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पर Annora Petrova हैरत में पड़ जाती है। और सबसे बड़ी हैरानी तो तब होती है जब वह अगले दिन कंपटीशन में हिस्सा लेती है और क्रिस्टल क्लासिक चैंपियनशिप की ट्राफी अपने नाम कर लेती है। अब वह रोजाना अपना विकीपीडिया पेज चैक करती है और हैरानी की बात तो यह होती है कि किसी भी कंपटीशन से पहले ही उसका रिजल्ट उसके विकीपीडिया पेज पर घोषित कर दिया जाता। कंपटीशन में हिस्सा लेने के बाद उसे पता चलता कि विकिपीडिया में जो उसके बारे में पहले से ही भविष्यवाणी की गई होती, वह बिल्कुल सच साबित होती है। आने वाले दिनों में विकिपीडिया पर उसके बारे में जो-जो लिखा होता उसकी जिंदगी में सच होता जाता। अब वह जानना चाहती थी कि ओलंपिक के लिए वह क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं और कर पाएगी तो वह कौन सा पदक जीतेगी। लेकिन विकिपीडिया पर इस बारे में किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं थी। यह देख कर के ओलंपिक के बारे में जानने की  उसकी जिज्ञासा और अधिक तीर्व होती चली गई। रोजाना विकिपीडिया पर अपने बारे में मौजूद जानकारी पढती लेकिन ओलंपिक के बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाती।

इसी क्रम में उसका उतावलापन इतना अधिक बढ़ जाता है कि वह खुद से ही अपना विकीपीडिया पेज एडिट करना शुरू कर देती और शायद यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी साबित होती है।

काफी मशक्कत के बाद भी वह अपना विकीपीडिया पेज एडिट नहीं कर पाती हैं। तो वह परेशान होकर कंप्यूटर बंद कर किसी और काम में लग जाती है। लेकिन थोड़ी देर के बाद वह दोबारा कंप्यूटर चला कर अपना विकीपीडिया पेज खोलकर देखती हैं तो अब वह यह देख कर हैरान हो जाती है कि वहां पर उसके बारे में कई सारी नई जानकारियां अपडेट हो जाती हैं। सबसे चौंकाने वाली ये 4 लाइनें हैं। “

Annora Petrova एक बहुत ही सेल्फिश लड़की है। अब उसे वही मिलेगा जो वो डिजर्व करती है। इसी के आगे अगली लाइन में लिखा था कि वह एक अनाथ लड़की है और उसके मां-बाप एक रोड एक्सीडेंट में मारे गए। पेट्रोवा के बारे में लिखी गई ये चारों लाइने बहुत ही हैरान कर देने वाली थी। क्योंकि विकिपीडिया पर एनोवा पेट्रोवा के बारे में जो भी जानकारी दी जाती थी वह सच पाई जाती थी। इसलिए वह काफी डर गई और इस बात को सोच सोच कर काफी भयभीत और परेशान हो रही थी। थोड़ी देर पहले वह अपने पेरेंट्स के साथ थी और अब विकिपीडिया पर लिखा हुआ है कि वह एक अनाथ लड़की है और उसके माता पिता की मृत्यु एक रोड एक्सीडेंट में हो चुकी है। यह कैसे संभव है? यह पढ़कर वह बुरी तरह से घबरा जाती है और वह भाग करके दूसरे कमरे में जाती है और वह देखती है कि उसके मां-बाप उस कमरे में मौजूद नहीं। उसके बाद वह  अपने पेरेंट्स के फोन पर फोन करती है लेकिन कई बार फोन मिलाने के बावजूद भी फोन पर कोई जवाब नहीं मिलता। हालांकि  फोन पर घंटी लगातार जा रही होती है। इसके कुछ देर बाद उसे सूचना मिलती है कि उसके मां-बाप एक रोड एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं। इस घटना से उस छोटी बच्ची के मस्तिष्क पर काफी गहरा असर पड़ा और वह डिप्रेशन में चली गई। जिससे उसकी हस्ती खेलती जिंदगी लगभग बर्बाद हो चुकी थी। इस घटना से पहले तक उसके जीवन के बारे में विकिपीडिया पर हमेशा पॉजिटिव चीजें ही अपडेट होती थी और वह सही पाई जाती थी लेकिन उसने पहली बार विकीपीडिया पेज पर अपने पास से कुछ जानकारी बदलने की कोशिश की तो उसके जीवन की उल्टी गिनती शुरू हो गई। वह डिप्रेशन का इस कदर शिकार हो चुकी थी कि अब वह न तो कंपटीशन में हिस्सा लेती थी और ना ही कोई खेल खेलना पसंद करती थी। डिप्रेशन के चलते उसके रिश्तेदार उसे कई अलग-अलग शहरों में भी ले गए, पोर्टलैंड से बाहर भी ले गए। उसका इलाज भी कराया लेकिन इस सब से उसके जीवन को कोई फर्क नहीं पड़ा।

कहते हैं कि समय बड़े से बड़े जख्म को भी भर देता है और Annora Petrova के साथ भी ऐसा ही हुआ। अब उसका जीवन धीरे-धीरे वापस पटरी पर लौटने लगा और उसने फिर से अपने पसंदीदा खेल आइस स्केटिंग को शुरू किया और कंपटीशन में हिस्सा भी लेने लगी। कंपटीशन के सिलसिले में वह पोर्टलैंड से बाहर भी खेलने जाती। इसी सिलसिले में वह एक बार स्वीटजरलैंड भी गई। स्वीटजरलैंड से वापस आकर उसने अमेरिकन जूनियर स्केटिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और चैंपियन भी बनी। विकिपीडिया ने उसके पूरे जीवन को बदल कर रख दिया था और अब उसने कसम खाई थी कि वह अब दोबारा कभी भी विकिपीडिया पेज खोलकर नहीं देखेगी।

अब जब उसकी जिंदगी में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था और उस घटना को भी कई साल बीत चुके थे, तो उसके मन में बीच-बीच में कई बार विकीपीडिया पेज को खोल कर के देखने की जिज्ञासा होती। लेकिन वह जैसे तैसे अपने आप को ऐसा करने से रोक लेती। इसी के साथ साथ दिन बीतते गए और एक बार फिर ओलंपिक में खेलने की उसकी दावेदारी मजबूत होती चली गई। लेकिन उसके दिमाग यह बात हमेशा घूमती रहती लेकिन फिर भी वह अपने आप को विकीपीडिया पेज खोलने से रोक लेती लेकिन इसी बीच एक दिन 24 अक्टूबर 2010 को आखिरी बार उसने जिज्ञासावश विकिपीडिया पेज खोलकर देखना शुरू किया और अपने मन में यह भी ठान लिया कि आज के बाद में दोबारा इस पेज को नहीं खोलेगी। उसके पेज पर लिखा हुआ था कि एनोवा पैट्रोवा एक अमेरिकन जूनियर आइस स्केटिंग चैंपियन थी और उसकी मौत उसके लालच और अकेलेपन की वजह से हुई।

उस दिन के बाद वह फिर कभी अपने घर से बाहर नहीं निकलती इस घटना को तीन-चार दिन बीत जाते हैं उसके पड़ोसी इस बात पर गौर करते हैं कि Annora Petrova कई दिनों से घर में बंद है और दरवाजा भी नहीं खुला है। जिसके बाद पड़ोसी दरवाजा खुलवाने के लिए कोशिश करते हैं लेकिन अंदर से कोई भी किसी प्रकार का जवाब नहीं मिलता, कारणवश पड़ोसी पुलिस को खबर करते हैं कुछ ही देर में मौके पर पोर्टलैंड पुलिस आ जाती है। पुलिस दरवाजा तोड़कर के अंदर एंट्री लेती है। पुलिस जब Annora Petrova के कमरे में पहुंचती है तो यह देखकर एकदम हैरान हो जाती है कि कंप्यूटर टेबल पर लगभग 19 साल की नौजवान अमेरिकन जूनियर आइस स्केटिंग चैंपियनशिप की लाश पडी थी। एनोवा पैट्रोवा के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए लेकर जाती है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आती है कि उसकी मृत्यु लगभग तीन-चार दिन पहले हुई होगी। पुलिस द्वारा इस मामले की तफ्तीश शुरू की जाती है लेकिन पुलिस को उसकी मृत्यु के संबंध में किसी प्रकार का कोई सुराग नहीं मिलता। Annora Petrova  के माता-पिता की पहले ही एक रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो चुकी थी और वह अपने घर में अकेले ही रहती थी। Annora Petrova एक स्टार पर्सनैलिटी थी और पोर्टलैंड की उभरती हुई खिलाड़ी थी। इसलिए भी उसकी मृत्यु के बारे में अच्छी तरीके से तफ्तीश की जानी जरूरी थी। पोर्टलैंड पुलिस हर एंगल से उसकी मृत्यु की जांच कर रही थी। इसी बीच तफ्तीश के दौरान पुलिस को उसके कंप्यूटर से उसके द्वारा लिखा हुआ एक लेटर मिलता है जो कि उसने अपने ही कंपीटीटर के नाम लिखा था। लेकिन वह लेटर उसने अपने दोस्त को सेंड नहीं किया था। वह लडका भी आइस स्केटिंग खेल का चैंपियन था और उसने भी कई चैंपियनशिप अपने नाम की हुई थी। उस लेटर में एनोवा पैट्रोवा ने अपने विकिपीडिया पेज को लेकर के सारी जानकारियां लिखी हुई थी। उसने लिखा था कि कैसे विकीपीडिया पेज पर उसके जीवन के भविष्य की सभी जानकारियां कुछ समय पहले ही अपडेट हो जाती थी और जो कि एक दम सच साबित होती थी। उसने यह भी लिखा कि कैसे एक दिन उसने अपने विकीपीडिया पेज को एडिट करने की कोशिश की और उसकी एक गलती से उसका पूरा जीवन बर्बाद हो गया। फिर लेटर में आगे लिखा कि कैसे विकीपीडिया पेज के द्वारा उसे अपने मात-पिता की मृत्यु की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद उसने अपने पैरंट्स के फोन पर कई बार फोन भी किया और एक बार फोन उठा भी तो उस तरफ से किसी के हंसने की आवाज आई। उसने उस लेटर में अपने जीवन से जुड़ी हुई लगभग सभी जानकारियां लिखी थी। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस उस लेटर के द्वारा उस लड़के तक पहुंचती है। उस लेटर मे विकिपीडिया के द्वारा की गई भविष्यवाणियों को जानकर के पुलिस और वह लड़का भी हैरान रह जाते हैं। अब पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच करती है तो कुछ महत्वपूर्ण बातें निकल कर सामने आती हैं।

[  ] सबसे पहली बात तो यह होती है कि जिस रात उसके माता पिता की मृत्यु हुई थी। उस रात उसने अपने माता-पिता के नंबर पर कोई कॉल ही नहीं की थी। यह जानकारी पुलिस को उसके नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने के बाद पता चलती है।

[  ] दूसरी बात यह है कि उसने विकीपीडिया पेज के बारे में कभी भी अपने किसी दोस्त से ऐसी जानकारी शेयर ही नहीं की थी।

[  ] तीसरा पुलिस जब इंटरनेट पर उस विकिपीडिया पेज की खोज करती है तो यह जानकर और भी ज्यादा हैरान हो जाती है कि ऐसा कोई पेज ही नहीं था। जिसके बारे में उसने उस लेटर में लिखा था।

पुलिस को कोई ऐसा पुख्ता सबूत नहीं मिला जिससे कि लेटर में लिखी हुई बातें सच साबित होती हैं। विकीपीडिया पेज से जुड़ी जानकारियों के संबंध में न तो उसके किसी दोस्त, रिश्तेदार को जानकारी थी और न हीं किसी पड़ोसी को। लेकिन यह बात भी चौंकाने वाली थी जैसे उसने अपने लेटर में लिखा कि उसने उस रात अपने विकीपीडिया पेज को आखरी बार खोलकर देखा जिस पर लिखा था कि Annora Petrova अमेरिका की एक जूनियर आइस स्केटिंग चैंपियन थी।

तो इन सारे एंगल से तफ्तीश किए जाने के बाद पोर्टलैंड पुलिस दो चीजों को पहुंचती है। पहली बात तो यह है कि यह Annora Petrova की पूरी तरह से एक काल्पनिक कहानी थी।

दूसरी यह कि Annora Petrova किसी मानसिक रोग से पीड़ित थी और डिप्रेशन का शिकार  थी। पुलिस ने इस केस के संबंध में लंबे समय तक तफ्तीश की। लगभग हर एंगल से जांच की, उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से भी बात की लेकिन पोर्टलैंड पुलिस किसी भी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई और शायद यह मामला पोर्टलैंड पुलिस के लिए सबसे बडी मिस्ट्री साबित हुआ। आज उसकी मौत को लगभग 11 साल बीत चुके हैं और इस मामले में तफ्तीश अभी भी जारी है लेकिन पोर्टलैंड पुलिस के पास उसकी मृत्यु से संबंधित कोई भी सबूत नहीं है। और यह केवल हवा हवाई बातें नहीं है बल्कि इसके संबंध में पुलिस स्टेशन में बाकायदा एफ आई आर दर्ज है जिसमें यह सारा मामला मौजूद है। Annora Petrova के जीवन के संबंध में कई किताबें भी लिखी जा चुकी हैं और जहां तक मेरी जानकारी है कि वेब सीरीज भी बन चुकी है।

यह कहानी मेरे जीवन की अब तक की सबसे हैरान कर देने वाली कहानी है। 

Leave a Comment