दिल्ली में लॉकडाउन के पहले दिन नई दिल्ली, राजीव चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक

दिल्ली में लॉकडाउन के पहले दिन नई दिल्ली, राजीव चौक समेत 10 मेट्रो स्टेशनों की एंट्री पर रोक
देश की राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन फिर लौट आया है। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए दिल्ली में आज से 6 दिनों का लॉकडाउन लग गया है।

Service Update

Entry for the following stations have been temporarily closed to ensure social distancing as part of our crowd control measures:

Shadipur
Dwarka mor
Tagore Garden
Rajouri Garden
Patel Nagar
Subhash Nagar
Kirti Nagar
Rajendra Place
Moti Nagar

Exit is allowed.

— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 20, 2021

लॉकडाउन लगने के साथ ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। डीएमआरसी ने लॉकडाउन के पहले दिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर 10 मेट्रो स्टेशन की एंट्री पर रोक लगा दी है। 


आनंद विहार बस अड्डा दिल्ली



डीएमआरसी ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि श्याम पार्क, राज बाग, मोहन नगर, राजीव चौक, एमजी रोड, नई दिल्ली, चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, बहादुरगढ़ सिटी और ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की एंट्री पर रोक लगा दी है। हालांकि इन मेट्रो स्टेशन से एग्जिट पर कोई रोक नहीं है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों की मानें तो शारीरिक दूरी का पालन नहीं होने के चलते इन मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री बंद कर दी गई, लेकिन हालात सामान्य होने पर एंट्री खोल दी गई। 


Service Update

All stations on all lines are open. Thank you for your patience.

— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) April 20, 2021

इससे पहले दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा के बाद मेट्रो ने अपने परिचालन में थोड़ा बदलाव किया है। लॉकडाउन के दौरान व्यस्त समय को छोड़कर दिल्ली मेट्रो एक-एक घंटे के अंतराल पर चलेगी। वहीं सुबह शाम 2-2 घंटे के व्यस्त समय में मेट्रो कोच के अंदर भीड़ न हो, इसके लिए 30-30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जाएगी।
मेट्रो ने कहा कि परिचालन के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सुबह 6 बजे से रात के अपने पुराने समय के अनुसार 11 बजे तक चलेगी। मगर मेट्रो ट्रेन की फ्रीक्वेसी कम की जाएगी। सुबह 8 से 10 बजे और शाम को 5 से 7 बजे के बीच आधे-आधे घंटे पर मेट्रो चलेगी। मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा का समय बढ़ सकता है।


 ऐसे में वे अधिक समय लेकर सफर करेंगे। आम दिनों में जहां मेट्रो 5000 से अधिक फेरे लगाती है, वह घटकर 1500 से भी कम हो जाएगी।



कर्फ्यू पास तो यात्रा की अनुमति

मेट्रो ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यह सरकार की ओर जारी आदेश के मुताबिक होगा। अगर किसी के पास कर्फ्यू पास होगा या लॉकडाउन पास होगा तो उसे भी यात्रा की अनुमति दी जाएगी। मेट्रो अपनी क्षमता से 50 फीसदी यात्रियों को लेकर चलेगी।


लॉकडाउन की घोषणा होते ही दिल्ली में रह रहे प्रवासी लोग अपने अपने घरों के लिए निकल लिए। जिससे हालात बेहद चिंताजनक बन गए। मेट्रो स्टेशन्स और आनंद विहार बस अड्डे पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। आखिर मुझे यह समझ नहीं आता कि इन लोगों को अपनी अपनी जिम्मेदारियां क्यों समझ नहीं आती। इस तरीके से ना जाने कितने लोग कोरोना नेगेटिव से कोरोना पॉजिटिव हो जाएंगे और इतना ही नहीं अपने साथ-साथ अपने घर वालों की भी जान को जोखिम में डालेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो में लोगों से हाथ जोड़कर अपील की और कहा कि मैं अपने सभी प्रवासी भाईयों से अपील करना चाहता हूँ, ये छोटा सा लॉकडाउन है, दिल्ली छोड़कर ना जाएं। मुझे पूरी उम्मीद है कि जल्द ही केस कम होने लगेंगे और हमें ये लॉकडाउन बढ़ाने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

Leave a Comment