Site icon Mohit Bhati Advocate

पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी ने गाने के नाम पर किया हिंदू धर्म का बुरी तरह अपमान

पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी ने गाने के नाम पर किया हिंदू धर्म का बुरी तरह अपमान!

हर बार ये लोग हिंदू धर्म और देवी देवताओं को निशाना बनाते हैं। इसलिए अब ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है और इसके लिए स्थायी नियम बनाने की भी जरूरत है।

हिंदू धर्म का अपमान करना बॉलीवुड की आदत हो गई है,ये लोग हिंदुओं की सहनशीलता का फायदा उठाकर हिन्दुओ की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते है। अभी हाल ही में सनी लियोनी पर एक गाना फिल्माया गया है जिसके लिरिक्स हैं नाचे मधुबन में राधिका, जंगल में नाचे जैसे मोर। जिसको शरीब तोषी,कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती द्वारा गाया गया है और उसे सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिसमें एक्ट्रेस सनी लियोनी अर्धनग्न अवस्था में अश्लील डांसिंग मूव्स करती नजर आ रही हैं।

New Song Alert 🥰 Party Vibes only with #Madhuban!

Watch here: https://t.co/XdE2BuXlfn

#SunnyLeone #NewSong pic.twitter.com/azjBQGScEW

— sunnyleone (@SunnyLeone) December 22, 2021


 साथ ही साथ सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल ने अपने डिस्क्रिप्शन में लिखा है,The most sensational duo of kanika Kapoor and sunny Leone is back with 2021’s biggest party song. Get ready to groove to Madhuban this party season. कनिका कपूर और सनी लियोन की सबसे सनसनीखेज जोड़ी 2021 के सबसे बड़े पार्टी गीत के साथ वापस आ गई है। इस पार्टी सीजन में मधुबन के लिए तैयार हो जाइए।

 
 कुछ असामाजिक तत्व हिंदू धर्म का अपमान कर पार्टी मनाते हैं,अश्लील गाने बनाते हैं और बहुत मोटा मुनाफा कमा निकल जाते है। ये विकृत मानसिकता वाले लोग जानबूझकर धर्म को ठेस पहुंचाने वाली हरकतें इसलिए करते हैं ताकि इन चीजों पर ज्यादा से ज्यादा विवाद हो। उनके द्वारा बनाए गए विवादास्पद गाने और फिल्में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा कमाई हो सके। और विवाद बढता देख ये लोग माफी मांग कर निकल लेते है और हिन्दू धर्म इतना पवित्र एंव सहनशील है कि इन्हें आसानी से माफ भी कर देता है। लेकिन जब तक ये लोग माफी मांगते हैं तब तक धर्म विशेष में विश्वास रखने वाले भोले-भाले लोगों की आस्था से को ठेस पहुंचा चुके होते हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा चुके होते हैं। हिंदू धर्म की सहनशीलता और भारतीय कानून में कमियों के कारण ही ये लोग आसानी से बच निकलते हैं और एक के बाद एक हरकतें करते चले जाते हैं। इस गाने को लेकर के पूरे देश में सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और आज सुबह से ही #Arrest_Sunny_Leone ट्रेंड कर रहा है। जिसके चलते सारेगामा म्यूजिक कंपनी द्वारा अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके यह जानकारी दी है कि भारतीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए हम इस गाने का नाम और लिरिक्स अगले 3 दिनों में बदल देंगे।

Announcement: 🙏 pic.twitter.com/lOJotcd04p

— Saregama (@saregamaglobal) December 26, 2021

 


इतना कुछ होने के बावजूद भी न तो सारेगामा म्यूजिक कंपनी ने और ना ही किसी अन्य कलाकार ने माफी मांगी है।

आखिर हमें समझ नहीं आता कि ये लोग हमारी भावनाओं के साथ क्यों खेलते हैं।   इन लोगों ने अतीत में भी हमारी भावनाओं को आहत किया है और आगे भी करते रहेंगे।

Why only Arrest Sunny Leone ?
Arrest DumbAlia Bhatt too.

CBI FINALIZE SSR MURDER REPORT#BoycottBollywood pic.twitter.com/TQfRW7hc1z

— KIZIE #JusticeForSushantSinghRajput (@Sushantify) December 27, 2021

ऐसी विकृत मानसिकता वाले लोग बार-बार आते हैं और हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। इन सभी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 153 (A)295 (A), 298 के अंतर्गत दंडित किया जाना चाहिए। इतना ही नही ऐसे लोगो को किसी भी तरह के काम के लिए 5 साल तक प्रतिबंधित करें। ताकि भविष्य में ये लोग, लोगों की आस्थाओं से ना खेले और इन्हें कड़ा सबक मिल सके।





BOL INDIA : पोर्न एक्ट्रेस सनी लियोनी ने गाने के नाम पर किया ह… https://t.co/mkfFAjXxmB pic.twitter.com/ATtyh5NEe4

— Mohit bhati advocate Gurjar 🇮🇳 (@mohit9310204200) December 27, 2021

Its Time To Arrest Sunny Leone

Shame On Bollywood pic.twitter.com/CfR0gOhiq4

— Narendra Kumar Chawla (@NarenderChawla1) December 27, 2021

Exit mobile version